ग्रेटर नोएडा। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता से नाराज ग्रामीणों ने धूम मानिकपुर-चिटहेरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे दादरी बाईपास का निर्माण रुकवा दिया है। आपत्तियों का निस्तारण किए बिना अधिग्रहण से नाराज किसानों ने अब तक मुआवजा भी नहीं उठाया है।
करीब आठ किलोमीटर तक बनने वाले बाईपास के लिए एक लाख 40 हजार वर्गमीटर जमीन अधिगृहीत की गई है। इसमें धूम मानिकपुर, बड़पुरा, दादरी, नंगला किरानी, चिटहेरा जैसे कई गांवों की भूमि शामिल है। धूम मानिकपुर गांव के श्रीचंद ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई का काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत की है।
किसानों की मांग है कि कृषि भूमि को अधिग्रहण मुक्त किया जाए, अधिगृहीत भूमि का बाजार भाव दिया जाए, अधिग्रहण प्रभावित किसानों के परिवार के समुचित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। Source>>>
|
-
LOGIN

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
