Property Investment Guide & Services
  • Home
  • ABOUT US
  • ARCHIVES
  • CONTACT
  • PROJECTS/NEWS
    • APARTMENTS & FLATS
    • APARTMENTS & FLATS
    • GOVERNMENT PROJECTS
    • HINDI NEWS
    • NEWS
  • REALTY TWEETS
  • SERVICES
    • PROPERTY ANALYSIS REPORT
    • PROPERTY IDENTIFICATION REPORT
    • PROPERTY TRACKING REPORT
Skip to content

Welcome !
GroundTruths is about providing true and accurate, trusted and indispensable real estate information that helps you in your real estate investment decisions. GroundTruths is the independent provider of real estate investment information & research. We do not take sponsorship from any developer or broker and we do not pass your details to anyone. "You" the "end user" and "retail investor" is our primary focus and concern. Read more...

Property
Tips !!

Latest
Photo

FREE!   Upload Latest Site Photo

 

 
← Anant Raj Madelia at Gurgaon
Gaur City at Greater Noida →

ग्रामीण आबादी में नक्शा पास कराना अनिवार्य

Posted on January 27, 2011 by Parul

टुकड़ों में बंटे प्लाट का नक्शा पास होगा

आवासीय भवन 15 मीटर से ऊंचे नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में भी मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य हो गया है। अब तक यहां नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं थी। वाल सिटी, वाल सिटी विस्तार और करोल बाग, अनधिकृत नियमित कालोनी एवं गांव में भवन के हिस्सों में बंटने पर भी नक्शा पास किया जाएगा। जो पुराने मकान 250 मीटर से कम में बने हैं, उनमें आगे-पीछे तीन मीटर खाली जगह छोड़ने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। हालांकि नए निर्माण में 50-100 वर्गमीटर तक के आवासीय प्लाट में न्यूनतम दो गुणा दो मीटर खुला कोर्टयार्ड छोड़ना होगा।
डीडीए की इस असाधारण अधिसूचना से 567 अनधिकृत नियमित कालोनियों, गांव और विशेष क्षेत्र में बने मकान नियमित कराने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। विभाजित हो चुके प्लाट की न्यूनतम सीमा 32 मीटर रखी गई है। टुकड़ों में बंटे प्लाट में नक्शा पास कराने की छूट से बिना नक्शा मकान बनाने की मजबूरी नहीं रहेगी। न ही स्थानीय निकाय बार-बार तोड़ने आएगा। आवासीय प्लाट भवन की ऊंचाई 15 मीटर से ऊंची नहीं होगी। दिल्ली में अनाधिकृत 1639 कालोनियों के नियमन में भी इस नई अधिसूचना का फायदा मिलेगा। अब तक इन कालोनियों में मकान बनाने के लिए नक्शा पास नहीं होता था। छोटे-छोटे भाग में बंटे प्लाट पर नक्शा पास नहीं किए जाने के कारण अवैध निर्माण बढ़ रहा था। अब ऐसा नहीं होगा। दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग एवं एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण आबादी, अनधिकृत नियमित क्षेत्र में बड़ी संख्या में निर्माण हुए हैं। निर्माण के नक्शे पास नहीं कराए गए हैं। चूंकि नक्शा पास नहीं है इसलिए स्थानीय निकाय लोगों के मकान तोड़ने पहुंच जाती है। अब वोह पुराने निर्माण को नियमित करा सकेंगे।
डीडीए के नई अधिसूचना से यह साफ किया गया है कि अनुमोदित ले आउट प्लान के भाग वाले भवन नक्शों पर ही विचार किया जाएगा। ले आउट प्लान तैयार करने और उसे स्थानीय निकाय से अनुमोदित कराने की जिम्मेदारी निवासी/आरडब्ल्यूए की होगी। गांव की आबादियों में भवन नक्शों को स्वीकृत करने से संबंधित सभी विद्यमान छूट 17 जनवरी से समाप्त कर दी गई है।

भवन निर्माण व शहरी विकास से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि के प्लाट पर आवासीय इकाइयों की संख्या, एफएआर, भवन की ऊंचाई, बेसमेंट और अन्य शर्तें मास्टर प्लान 2021 के मानदंडों  अनुरूप ही रहेगा।

Source>>

This entry was posted in Latest News and tagged basements and other conditions of the Master Plan 2021 will remain consistent criteria., building height, Plot the number of residential units, Plots, Residential buildings not higher than 15 m, Small - on the map to plot not divided into small portions due to the illegal construction was moving, The plot will be divided into pieces of the map, three meters in Delhi's old plot over the inevitability of empty. Bookmark the permalink.
← Anant Raj Madelia at Gurgaon
Gaur City at Greater Noida →

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

 
  • Property Analysis Report

    • Are you investing in "correct" property?
    • Is this investment good for you?
    • When is right time to invest?
  • PROPERTY TRACKING REPORT

    • Booked already- Worried about project completion?
    • Has my property value appreciated?
    • Should I "sell" or "hold"?
    • PROPERTY IDENTIFICATION REPORT

      • Confused where to invest?
      • Want to know the hottest investment pockets?
      • Do you know which project can give you best return on investment ?


  • FEATURED VIDEO






  • LOGIN

    • Log in




Copyright © GroundTruths | Powered by AUGTICS