नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो: राजधानी के खस्ताहाल औद्योगिक क्षेत्रों को चमकाने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार के तहत काम करने वाली एजेंसी डीएसआइआइडीसी (दिल्ली राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम) ने ओखला, बवाना, पटपड़गंज तथा नरेला औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 268 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। डीएसआइआइडीसी के प्रबंध निदेशक चेतन सांघी ने यह जानकारी दी। सांघी ने यह भी कहा कि दिल्ली को प्रदूषण रहित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। दिल्ली सरकार ने एक कानून बनाकर शहर के 29 औद्योगिक क्षेत्रों के रखरखाव का काम एमसीडी व डीडीए से लेकर डीएसआइआइडीसी को सौंप दिया था। लंबी जद्दोजहद के बावजूद निगम को अब तक इन क्षेत्रों का कब्जा नहीं मिला है। दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में प्रशासनिक नियंत्रण हासिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सांघी ने बताया कि इन तमाम औद्योगिक क्षेत्रों को चाक-चौबंद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षो में इस काम पर करीब 1300 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। Source>>>
|
-
LOGIN

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
