नोएडा। बॉटनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज मेट्रो विस्तार योजना को मूर्त रूप देने के लिए नोएडा प्राधिकरण व डीएमआरसी के बीच बृहस्पतिवार को मंत्रणा हुई। वार्ता के दौरान तय हुआ कि दोनों की संयुक्त टीम कल इस रूट पर बिछाई जाने वाली मेट्रो लाइन का एलाइनमेंट जांचेगी। इस दौरान दोनों विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। योजना को अनुमोदन देने के लिए प्राधिकरण के सभी विभाग मंगलवार तक अपनी टिप्पणी दर्ज करवाएंगे।
नोएडा के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि डीएमआरसी व प्राधिकरण की संयुक्त टीम बॉटनिकल गार्डन से लेकर कालिंदी कुंज तक के क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। इस दौरान डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में तैयार डिजाइन के अनुसार दिए गए एलाइनमेंट की जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मेट्रो लाइन के बीच में आने वाली बाधाओं की पहचान की जाएगी, ताकि उसे दूर किया जा सके। सिंह ने बताया कि इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को मंगलवार तक वित्तीय आंकलन के लिए दी गई रिपोर्ट पर अपनी राय देनी है। बता दें कि मेट्रो विस्तार के तीसरे चरण में दक्षिणी दिल्ली की लाइन में नोएडा बॉटनिकल गार्डन को भी शामिल कर लिया गया है।
इस रूट के शुरू हो जाने के बाद बॉटनिकल गार्डन से हौज खास और एयरपोर्ट जाने वालों को सुविधा मिलेगी। 3.9 किलोमीटर के इस मेट्रो विस्तार पर नोएडा 874 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है। प्राधिकरण बोर्ड 786 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत कर चुका है।
बॉटनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज तक जांचेंगे एलाइनमेंट, डीएमआरसी और प्राधिकरण में वार्ता Source>>>
|
-
LOGIN

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
