नोएडा। किसानों के लिए निकाली गई आरक्षित आवासीय भूखंड योजना की तारीख बदल दी गई है। 31 जनवरी तक होने वाला आवेदन अब पंद्रह मार्च तक किया जा सकेगा। इसके बाद ड्रा की तारीख घोषित होगी। चुनाव घोषित होने के बाद प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।
नोएडा ने 1976 से 1997 के बीच अधिग्रहित हुई जमीन के उन किसानों के लिए आरक्षित आवासीय योजना निकाली, जिन्हें भूखंड का लाभ नहीं मिला। इसमें पहले चरण में 910 प्लाट शामिल किए गए। इसके लिए आवेदन मांगे गए और 3900 किसानों ने फार्म जमा किए। इसमें एक खाते में कई सह-खातेदारों ने भी आवेदन किया, जिसके लिए मिनी ड्रा आयोजित हुआ।
प्राधिकरण के भूलेख विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करके अंतिम सूची तैयार करने का काम कर लिया है। हालांकि अभी तक अंतिम सूची का प्रकाशन नहीं किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि तारीखों में परिवर्तन करते हुए अब आवेदन की तिथि पंद्रह मार्च 2012 निर्धारित की गई है। आवेदन प्राप्त करने के बाद ड्रा की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई है, जिसमें किसी प्रकार की योजना को सम्पन्न नहीं कराया जा सकता। मंगलवार को इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक करके यह निर्णय लिया गया है।
किसानों की आरक्षित आवासीय योजना आगे बढ़ी
ड्रा की तारीख अब चुनाव के बाद घोषित की जाएगी Source>>>

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
