भूमाफिया पर रिपोर्ट दर्ज के लिए तहरीर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। आधा दर्जन गांवों में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए भूमाफिया को चिह्नित करके उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। अवैध निर्माण गिराने के साथ-साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
इन दिनों चुनावी प्रक्रिया चल रही है। भूमाफियाओं ने इसका फायदा उठाते हुए देवला, शाहबेरी, चकयूसुफपुर, जलपुरा समेत आधा दर्जन गांवों में कॉलोनियां काटनी शुरू कर दी हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति गौर सिटी गोल चक्कर से सटे हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रही है। वहां पर छोटे से लेकर बड़े प्लाट काटे जा रहे हैं। ज्यादातर खरीदार बाहरी हैं और उनको यह भी पता नहीं है कि जमीन की हकीकत क्या है। प्राधिकरण ने सभी भूमाफिया को चिह्नित कर लिया है और उनकी सूची बनाकर संबंधित थानों में भी दे दी गई है। इसके अलावा अतिक्रमण विभाग अवैध निर्माण को ढहाने की भी तैयारी कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से प्राधिकरण कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने इसके लिए एक टीम को जांच करने के आदेश दिए थे। टीम ने मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंप दी है।
अवैध निर्माण गिराने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा Source>>>
|
-
LOGIN

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
