ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गुलावली गांव के किसानों की जमीन को बिना किसी आदेश के सिंचाई विभाग की भूमि दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। भूमि को ग्रेटर नोएडा ने अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला है।
गौतमबुद्ध नगर के गुलावली गांव निवासी सलीम पुत्र शरीफ खां ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि ग्रेटर नोएडा पत्र संख्या 3126 दिनांक 3 जुलाई द्वारा गाटा खसरा नंबर 272ख, 273ख, 275ख, 273ग, 1080ख, 1083ख, 1086ख, 1087ख का रकबा 1.6980 पर शौकत, साबू, फराकत, बाबू, सलीम, लीले, सलाम, इसलाक, इकबाल, भूरे पुत्रगण मुंशी का नाम दर्ज था। किसानों की जमीन को पहले हिंडन के दोआव बांध के बीच में दर्शाकर सिंचाई विभाग में दर्ज कर दी गई। बाद में जमीन अर्जित कर ली गई। किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को मुआवजा का भुगतान दिए बगैर ही जमीन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की भूमि दर्ज कर दी गई। किसानों ने जमीन की खतौनी निकाली तो उनकी जमीन पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दर्ज होने की जानकारी हुई। जानकारी होने पर किसानों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। Source>>>
|
-
LOGIN

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
