Property Investment Guide & Services
  • Home
  • ABOUT US
  • ARCHIVES
  • CONTACT
  • PROJECTS/NEWS
    • APARTMENTS & FLATS
    • APARTMENTS & FLATS
    • GOVERNMENT PROJECTS
    • HINDI NEWS
    • NEWS
  • REALTY TWEETS
  • SERVICES
    • PROPERTY ANALYSIS REPORT
    • PROPERTY IDENTIFICATION REPORT
    • PROPERTY TRACKING REPORT
Skip to content

Welcome !
GroundTruths is about providing true and accurate, trusted and indispensable real estate information that helps you in your real estate investment decisions. GroundTruths is the independent provider of real estate investment information & research. We do not take sponsorship from any developer or broker and we do not pass your details to anyone. "You" the "end user" and "retail investor" is our primary focus and concern. Read more...

Property
Tips !!

Latest
Photo

FREE!   Upload Latest Site Photo

 

 
← प्राधिकरण को सुननी होगी किसानों की बात
Logix City Center at Noida →

मामूरा चौराहे पर बनाया जाएगा अंडरपास

Posted on June 9, 2012 by Deepti

नोएडा। प्राधिकरण ने रोड नंबर-छह पर यातायात को सिग्नल फ्री करने के लिए मामूरा चौक पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को तैयार करके अध्ययन का काम जल्द शुरू होगा, जिसमें यह निर्धारित होगा कि चौराहे पर किस दिशा में अंडरपास कारगर साबित होगा। वहीं, दूसरी तरफ लेबर चौक और एनआईबीएम पुलिस चौकी वाली सड़क का दायरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
शहर में विकास कार्यों पर काम करते हुए प्राधिकरण ने एक और योजना बनानी शुरू कर दी है। सेक्टर-62 मेट्रो विस्तार के साथ ही सेक्टर-59/62/63/मामूरा चौक पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि एनएच-24 पर से आने वाले ट्रैफिक को सिग्नल फ्री की सुविधा दी जाएं। प्राधिकरण के अनुसार इस संबंध में अध्ययन शुरू किया जा रहा है। वैसे, मेट्रो विस्तार में राइट्स भी यहां पर कार्रवाई कर रहा है। इसी दशा में अंडरपास को रोड नंबर-छह पर बनाया जाएं या फिर सेक्टर-59 से 63 की ओर जाने वाली सड़क पर अंडरपास दिया जाए इसका भी फैसला होगा।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल बनाने के बाद यहां पर जो अफसर काम करेगा, सर्वे की जिम्मेदारी उसी की होगी। वहीं, मामूरा चौक से लेबर चौक सेक्टर-62 रजत विहार वाली सड़क को और चौड़ा करने पर भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। साथ ही लेबर चौक से एनआईबीएम पुलिस चौकी होते हुए एनएच-24 जाने वाली सड़क का दायर भी बढ़ेगा, जिससे यहां पर लगने वाले जाम को समाप्त किया जा सकें।
प्राधिकरण मौके का सर्वे करके तय करेगा दिशा
लेबर चौक तक की सड़क को करेंगे और चौड़ा
एनआईबीएम वाली रोड का बढ़ाया जाएगा दायरा
रोड नंबर-छह नोएडा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। राजमार्ग को शहर से जोड़ने वाली यह सड़क लिंक रोड भी कहलाती है। एनएच-24 से एनएच-दो तक का सफर पूरा करने वाली इस सड़क पर जल्द ही अंडरपास का प्रस्ताव मंजूर करके काम किया जाएगा। इसके सिग्नल फ्री होने के बाद नोएडा की जाम की आधी से ज्यादा समस्या समाप्त हो जाएगी।
- संजीव सरन,
सीईओ नोएडा।   Source>>>

This entry was posted in Hindi News and tagged link road connecting, Mamura Chowk Underpass, Mamura Underpass, Noida, Underpass Road. Bookmark the permalink.
← प्राधिकरण को सुननी होगी किसानों की बात
Logix City Center at Noida →

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

 
  • Property Analysis Report

    • Are you investing in "correct" property?
    • Is this investment good for you?
    • When is right time to invest?
  • PROPERTY TRACKING REPORT

    • Booked already- Worried about project completion?
    • Has my property value appreciated?
    • Should I "sell" or "hold"?
    • PROPERTY IDENTIFICATION REPORT

      • Confused where to invest?
      • Want to know the hottest investment pockets?
      • Do you know which project can give you best return on investment ?


  • FEATURED VIDEO






  • LOGIN

    • Log in




Copyright © GroundTruths | Powered by AUGTICS